स्नातक (कला संकाय)
स्नातक स्तर पर कला संकाय के अन्तर्गत त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम जिसके लिए निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं तीन विषयों का बी.ए. प्रथम वर्ष में चयन किया जाय परन्तु एक वर्ग के केवल एक ही विषय चुना जा सकता है-
- हिन्दी
- संस्कृत
- शिक्षाशास्त्र
- समाजशास्त्र
- राजनीतिशास्त्र
- मध्यकालीन इतिहास
- गृहविज्ञान
परीक्षा शुल्क- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा निर्धारित शुल्क
टिप्पणी: आवश्यकता पड़ने पर शुल्क तालिका में संशोधन अथवा परिवर्तन किया जा सकता है।
विषय परिवर्तन- विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपना विषय सावधानी से चुनें। नियमतः एक बार चुने गये विषय में परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जायेगी। विशेष परिस्थितियों में उचित कारण प्रस्तुत करने पर प्रवेश समिति की संस्तुति पर लेखा विभाग में रू. 100.00 जमा करने के पश्चात प्राचार्य द्वार विषय परिवर्तन किया जा सकता है। किन्तु इस आशय का प्रार्थना-पत्र 31 अक्टूबर तक कार्यालय में प्रस्तुत हो जाना चाहिए। उक्त तिथि के बाद इस प्रकार के किसी भी प्रार्थना-पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।